Post Views 11
October 20, 2022
जिस गोदाम पर दादा करता था चौकीदारी उसी गोदाम से पोते ने चुराई 33 एलइडी टीवी
एलजी फ्रेंचाइजी के गोदाम मालिक आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने की कारवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार 11 एलईडी की बरामद, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एलजी के गोदाम से 14 अक्टूबर की रात 33 एलईडी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
एलजी टीवी के फ्रेंचाइजी गोदाम मालिक आशीष डिडवानिया ने 14 अक्टूबर को रात गोदाम से 33 एलइडी टीवी चोरी होने का मुकदमा आदर्श नगर थाने में दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक और थाना अधिकारी के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की इत्तला पर कार्रवाई करते हुए हटूंडी निवासी रुस्तम को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चार व उसके घर से कुल 11 एलईडी टीवी बरामद की है। आदर्श नगर थाने के एएसआई मंगाराम ने बताया कि हटूंडी निवासी तीन अन्य आरोपी जाहिद कालू और मोहसिन की तलाश जारी है। आरोपी रुस्तम पुत्र जमील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही चोरी की वारदात के काम में ली गई बोलेरो को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया की महंगे शौक पूरा करने के लिए चारों आरोपी मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इसी गोदाम पर रुस्तम का दादा मोहम्मद चौकीदारी का काम करता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved