Post Views 11
October 17, 2022
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना
संभागीय आयुक्त श्री मेहरा ने की संभाग की समीक्षा
अजमेर, 17 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में सोमवार को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
संभागीय आयुक्त श्री बी.एल.मेहरा ने कहा कि शहरी रोजगार गांरटी योजना शहरी क्षेेत्र के कमजोर वर्गों के लिए वरदान ह।ै इसमें नए कार्यो को लिया जाए। साथ ही श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए। वर्तमान में जुड़े विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य भी योजना के माध्यम से कराए जाने का आवश्यकता है। जेल के बंदियों को भी योजना से लाभान्वित करने के लिए प्रयास करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक जिलों में योजना की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। भीलवाड़ा जिले में तत्काल प्रभाव से स्टाफ नियुक्त करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इसी प्रकार टोंक जिले में चयनित व्यक्तियों का तत्काल प्रभाव से पदस्थापन कराया जाए। मानवीय संसाधनों के कार्यो की निकाय स्तर पर प्रभावी मोनिटेरिंग हो।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री सुशील कुमार, उप मुख्य वन संरक्षक श्री विजय एन.एवं स्थानीय निकाय के उप निदेशक श्री आलोक जैन सहित अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved