Post Views 11
October 17, 2022
पुष्कर
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया बच्चों को खिलाई दवाई
तीर्थ नगरी पुष्कर में तारामणि सीनियर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया इस अवसर पर बच्चों को दवाइखिलाई गई ।सोमवार को एसडीएम सुखाराम पिंडेल व पालिका अध्यक्ष कमल पाठक पार्षद कैलाशश्रष्टी के सानिध्य में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ आर के गुप्ता ने बताया कि शरीर मे कीड़े चले जाने के कारण कुपोषण और खून की कमी के कारण हमेशा बच्चों को थकावट रहती है तथा संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है उन्होंने बताया कि 1 से 19 साल के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई सभी स्कूलों मदरसों आंगनबाड़ी केंद्रों महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में निशुल्क खिलाई जा रही है उन्होंने कहा कि गोली चबाकर खाई जाए तथा इसमें पानी पीने की भी आवश्यकता नहीं है ना ही खाना खाने की जरूरत इस गोली के खाने से किसी भी प्रकार का बच्चों पर साइड इफेक्ट नहीं होता है ।इस मौके पर तारामणि स्कूल में अध्ययन करने वाले सभी बच्चों को एसडीएम सुखाराम पिंडेल पालिका अध्यक्ष कमल पाठक पार्षद कैलाश श्रेष्ठी संस्था प्रधान अनिल वर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गुप्ता ने बच्चों को दवाई खिलायी। इस अवसर पर संस्था प्रधान अनिल वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया तथा माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved