Post Views 11
October 16, 2022
सौ से अधिक बच्चो को गणवेश के साथ फल का वितरण
एक्शन संडे के दिन आओ खुशियां बाटे के अंतर्गत दी गई सेवा
लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,बाबूलाल साहू एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से नागफाणी,फायसागर रोड एवम बोराज क्षेत्र में रहने वाले एक सौ बीस बच्चो के लिए गणवेश अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवम सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल साहू के द्वारा चयनित बच्चो को भेंट की गई साथ ही सभी बच्चो को फल की सेवा दी गई
अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल के प्राइम प्रोग्राम आओ खुशियां बाटे एवम एक्शन संडे के तहत के तहत फाई सागर रोड स्थित काली माई मंदिर के पास अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन के कार्यालय पर लायन अतुल पाटनी के संयोजन में सूचीबद्ध एवम क्रमबद्ध तरीके से इन बच्चो को गणवेश के साथ फल फ्रूट भेंट करते हुए दीपावली पर्व की शुभ कामनाएं प्रेषित की गई
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर,लायन अतुल पाटनी,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,लायन संपत सिंह जैन,लायन लोकेश अग्रवाल,पूर्व सचिव लायन कमल बाफना,अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन के संस्थापक बाबू लाल साहू,शिव ओम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आदि मोजूद रहे
सेवा पाकर सभी बच्चो के मध्य खुशी की लहर छा गई
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved