Post Views 11
October 15, 2022
तृतीय राजस्व दिवस
राजस्वकर्मियों को किया सम्मानित
अजमेर, 15 अक्टूबर। तृतीय राजस्व दिवस के अवसर पर शनिवार को संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा एवं जिला कलक्टर श्री अंश दीप के द्वारा राजस्व कर्मियों को सम्मान किया गया।
संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा ने कहा कि राजस्व कर्मी नकल के प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करें। नामांतरण से संबंधित आवेदन पर भी तेजी से कार्यवाही होनी चाहिए। कार्मिकों को प्राप्त समस्त आवेदनों की प्राप्ति की रसीद दी जानी चाहिए। आमजन से संबंधित कार्य तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ करें।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने कहा कि राजस्व कर्मियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए। राज्य सरकार का यह सबसे पुराना विभाग है। राजस्व विभाग के कार्मिकों द्वारा अपने निर्धारित उत्तरदायित्व के अतिरिक्त अन्य कार्य भी दिए जाते हैं। यह कार्मिकों के प्रति सरकार के विश्वास का द्योतक है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को तृतीय राजस्व दिवस का आयोजन किया गया। वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्व संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 राजस्व कर्मियों को संभागीय आयुक्त श्री बी .एल. मेहरा एवं जिला कलक्टर श्री अंश दीप द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें 12 पटवारी, 6 भूअभिलेख निरीक्षक, 2 ऑफिस कानूनगो तथा एक अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो थे।
उपखंड अधिकारी श्री महावीर सिंह ने बताया कि इससे पूर्व राज्य के राजस्व मंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक से डीओआईटी वीसी रूम में जुड़े।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved