Post Views 11
October 15, 2022
राज्य सरकार ने कल सांय कर्मचारियों के लिए बोनस के जो आदेश जारी किए हैं उसमें 75% बोनस नकद देय हैं एवं 25% जीपीएफ में जमा किए जाने के आदेश हैं।
इस बात पर गौर करें की यह 25% जीपीएफ में जमा करवाने का अब क्या औचित्य है?
पिछले वर्ष कोरोना काल था तब कोरोना की आड़ में सरकार ने कर्मचारियों का 75% बोनस जीपीएफ में जमा कर दिया, लेकिन इस बार तो ऐसा भी कुछ नहीं है। फिर यह 25% जीपीएफ में जमा करने की नई प्रथा जो शुरू कर रहे हैं यह समझ से परे है, यह सरकार जो कर्मचारी हितैषी होने का दावा करती है,यह निर्णय उसके अनुरूप प्रतीत नही हो रहा।
इस आदेश से त्योहारी मौसम में कर्मचारी निराश व हताश होने का काम होगा जो आक्रोश पनपाने का काम करेगा।
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन व राधाकृष्णन शिक्षिका सेना राज्य के मुख्यमंत्री से यह मांग करते है कि उन्होंने अपने वर्तमान कार्यकाल में कर्मचारी हित के लिए अनेक निर्णय किए हैं कृपया इस बोनस के आदेश पर पुनर्विचार कर इसमें संशोधन करते हुए बोनस की संपूर्ण राशि नगद भुगतान करने हेतु संशोधित आदेश जारी करें जिससे सबसे बड़े त्योहारी मौसम में कर्मचारियों को राहत मिले और वह अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से इस त्यौहार को मना सकें ।।
विजय सोनी
प्रदेश अध्यक्ष
सुनीता भाटी
प्रदेश संयोजिका
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved