For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168530288
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: शतायु हो चुके स्वतंत्रता सेनानी किशन अग्रवाल का हुआ निधन

Post Views 81

August 31, 2022

जिला और पुलिस प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानी किशन अग्रवाल का मंगलवार रात नया बाजार होली दड़ा गुर्जर  गुवाड़ी स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। 12 जनवरी 1922 को जन्मे स्वर्गीय किशन अग्रवाल ने 100 वर्ष पूरे करने के बाद अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी चंदा देवी, पांच पुत्र और पांच पुत्रियों सहित 10 पौत्र और 10 पोत्रियां हैं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर अंशदीप और पुलिस कप्तान चुनाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने ऋषि घाटी स्थित मोक्षधाम पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वतंत्रता सेनानी किशन अग्रवाल ने 1942 से भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाई। स्वर्गीय किशन अग्रवाल के पौत्र मनीष ने बताया कि आंदोलन के दौरान एक बार महात्मा गांधी अंग्रेजों से छिपते छिपते अजमेर पहुंचे थे उनकी अजमेर में नया बाजार खजाना गली में रुकने की व्यवस्था स्वतंत्रता सेनानी किशन अग्रवाल ने हीं की थी। राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें ताम्रपट भेंट कर सम्मानित किया जा चुका है तो वहीं दो बार राष्ट्रपति भवन में भी सम्मानित किया गया। अभी हाल ही में 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने अग्रवाल के निवास पर उनके हाथों से ही तिरंगा ध्वज फहरवाया था और उनका सम्मान किया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved