For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130952167
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयारविधानसभा अध्यक्ष सुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन |  Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू  मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने जॉनसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित एंडोस्कोपिक थायरॉइड सर्जरी वर्कशॉप के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन |  Ajmer Breaking News: सड़क पर सख्ती, बाजार में बहस: अजमेर ट्रैफिक पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदरा देर रात पहुंचे पुष्कर

Post Views 31

August 30, 2022

छात्रसंघ चुनावो में एनएसयूआई की जीत पर छात्र नेताओं को दी बधाई 

राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदरा मंगलवार देर रात पुष्कर पुष्कर पहुचे । जहा उन्होंने सरोवर किनारे जयपुर घाट पर बने होटल पर पहुच कर कार्यकर्ताओ से मुलाकात की । कार्यकर्ताओ ने गोदरा का फूल मालाओं से स्वागत किया । इस दौरान  पालिका के पार्षद ओर  एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । गोदरा ने हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनावो में एनएसयूआई की जीत पर छात्र नेताओं को बधाई भी दी । गोदरा ने बताया कि वे पुष्कर अपनी धार्मिक यात्रा के तहत आये है । प्रदेश की सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए गोदारा ने बताया कि सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है । प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को सम्बल देने के लिये सरकार व्यवसाय करने, शिक्षा के लिए, किसानों को उपकरण खरीदने के लिए ऋण बांट रही है । आयोग के अध्यक्ष होने के चलते पारदर्शिता, और ऋणों के सरलीकरण का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओं में चल रही जुबानी जंग पर गोदारा ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है । जिसमें सभी को अपनी राय रखने का हक है । ऐसे में कुछ लोग उसे अपने लाभ के लिए मतभेद के रूप में प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी का दावा भी किया । गोदारा से आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में जो पार्टी निर्णय लेगी जो होगा अच्छा होगा । इस दौरान पार्षद ओम प्रकाश डोल्यां, टीकम शर्मा, बैजनाथ पाराशर, और एनएसयूआई के छात्र नेता मधुसूदन पाराशर मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved