Post Views 21
August 30, 2022
प्रदेश सहित जिले में लंपी वायरस गोवंश को लगातार काल का ग्रास बना रहा है। लंपी वायरस से ग्रसित गायों के लिए कोई कारगर इलाज नहीं होने के चलते लगातार गायों की मौत हो रही है। बड़ी संख्या में गायों की मौत होने के बाद उनके शवों को दफनाने में भी जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के कर्मचारी लगातार रात दिन सेवाएं देकर मृत गायों के शवों का निस्तारण कर रहे हैं लेकिन दौराई ग्राम पंचायत में गोवंश की मौत के बाद शवों का नहीं उठाए जाने से क्षेत्रवासी बदबू के चलते काफी परेशान हैं। उन्होंने दौराई सरपंच द्वारा सुनवाई नहीं होने पर आज जिला कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर गुहार लगाई और जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग की। क्षेत्र वासियों ने बताया कि बदबू के मारे बीमारियां फैल रही है। घर के बच्चे उल्टियां कर रहे हैं। घर में खाना पीना सब कुछ बंद है। 5 दिन से शव पड़ा है लेकिन सरपंच भी सिर्फ आश्वासन दे रहा है सुनवाई नहीं हो रही।शव से उठ रही दुर्गंध के चलते यहां के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। लिहाजा जल्द से जल्द शव को उठाया जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved