For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130952168
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयारविधानसभा अध्यक्ष सुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन |  Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू  मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने जॉनसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित एंडोस्कोपिक थायरॉइड सर्जरी वर्कशॉप के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन |  Ajmer Breaking News: सड़क पर सख्ती, बाजार में बहस: अजमेर ट्रैफिक पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  | 

अजमेर न्यूज़: आरएलपी जिला अध्यक्ष आशीष सोनी के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन

Post Views 21

August 30, 2022

अजमेर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अजमेर शहर जिला अध्यक्ष आशीष सोनी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि अजमेर शहर में पिछले कुछ समय से लगातार अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जिन पर तत्काल विराम लगाया जाए और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जाए। उन्होंने उल्लेख किया कि कल ही बोराज चौराहे पर एक शिक्षिका के गले से सरेआम बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गए। इससे पूर्व भी पर्स और मोबाइल लूटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें कुछ अपराधी गिरफ्तार भी किए गए हैं। वही उन्होंने यह भी बताया कि लगातार युवाओं में बढ़ती नशे की लत को पूरा करने के लिए आज की युवा पीढ़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही है। जिसके लिए भी कारगर कदम उठाने होंगे। उन्होंने राज्य सरकार से भी मांग की है कि कानून व सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिए जिला पुलिस को निर्देशित करें और जिला पुलिस प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि अपराधिक घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई हो सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved