Post Views 31
August 30, 2022
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर जनता कॉलोनी स्थित भोलेश्वर मंदिर में सोमवार अलसुबह 5:00 बजे मंदिर में घुसे एक चोर ने दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी 40 से 50 हजार रुपये की दानराशि चुरा ली और फरार हो गया। चोर द्वारा अंजाम दी गई चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष किशनलाल बाकलीवाल ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आश्वस्त किया है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों काफी व्रत-त्योहार थे जिसके चलते मंदिर के दानपात्र में चढ़ावा राशि भी काफी अच्छी एकत्रित हो गई थी। हम एक दो दिन में दानपात्र से राशि निकालने ही वाले थे उससे पहले ही चोरी की घटना हो गई। दानपात्र में अनुमानित है 50 हजार रुपये एकत्रित हुए थे जिसे चोर चादर में भरकर चुरा कर ले गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved