Post Views 41
August 30, 2022
दिगंबर जैन समाज के कठिन 10 लक्षण पर्यूषण पर्व बुधवार से प्रारंभ हो जाएंगे। चतुर्थी से शुरू होने वाले प्रदूषण पर्व से पूर्व तीज को दिगंबर जैन समाज के समस्त परिवारों में रोट तीज मनाई गई। रोट तीज के अवसर पर रोट के साथ तुरई की सब्जी, खीर, पचकुटा और मिक्स सब्जी के साथ कई तरह के व्यंजन बनाए गए और घर आए मित्रों, सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को सप्रेम भोजन कराया गया। सर धर्म समिति के अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी के निवास पर आयोजित भोज में विधायक अनिता भदेल, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए सचिव किशोर कुमार सहित कई मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए। प्रकाश जैन पाटनी की पत्नी शैल जैन पाटनी ओर पुत्रवधू मीनल नमन पाटनी ने बताया कि 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व दिगंबर जैन समाज के सबसे कठिन व्रत होते हैं। इससे 1 दिन पूर्व तीज को रोट तीज मनाई जाती है और सभी मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेते हैं क्योंकि इसके बाद उपवास बड़े कठिन होते हैं और इन 10 दिनों के दौरान सभी तरह के व्यंजनों को त्याग दिया जाता है। इसलिए रोट तीज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved