Post Views 91
August 30, 2022
2 साल कोरोना काल के पश्चात भादवा मास कि एकम और दूज को बाबा रामदेव के मंदिरों पर रात्रि जागरण, झंडारोहण और मेले के आयोजन हुए। धोलाभाटा रेलवे लाइन पार स्थित डेढ़ सौ वर्ष पुराने बाबा रामदेव के प्राचीन मंदिर पर इस वर्ष बड़ी धूमधाम से मेले का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर अरदास की। मेला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ढलवाल ने बताया कि भादवा मास की एकम को ज्योतिबा फूले गार्डन पीपली का कुआं से 11 झंडों की विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू होकर बाबा रामदेव के मंदिर पहुंची। जहां बाबा के स्थान सहित समस्त देवी देवताओं को झंडे अर्पित किए गए। इसके पश्चात रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया जिसमें शाहपुरा से शंकर लाल वैष्णव ने बाबा की शान में भजनों की प्रस्तुति दी। प्रातकाल आरती के साथ मेला प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के धोक लगाई और ज्योति के दर्शन किए। बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि 2 साल से मेले का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस बार बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मेले में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं सुबह से ही भीड़ बनी हुई है और बाबा के भक्त मंदिर में फूल माला नारियल और प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। बाबा रामदेव के मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मेला भरा है और मेले में भरपूर रौनक है। अजमेर के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। मेले में विधायक अनिता भदेल ने भी पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। साथ ही गीत-संगीत के कार्यक्रम भी हुए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved