For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126766272
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: जिले के विभिन्न जीएसएस पर सघन वृक्षारोपण कर 25 हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ 

Post Views 11

August 20, 2022

एवीवीएनएल के एमडी एनएस निर्वाण ने पुष्कर जीएसएस पर पौधा रोपित कर अभियान किया शुरू

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जिले के विभिन्न जीएसएस पर सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ शनिवार को तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित आईपीडीएस के जीएसएस कार्यालय में वृक्षारोपण के साथ किया गया । इस दौरान अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण द्वारा पौधा रोपित कर इस व्यापक अभियान की शुरुआत की गई । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्वाण ने बताया कि सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक जीएसएस पर 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। कुल मिलाकर पूरे अजमेर क्षेत्र में 25000 पौधों को लगाकर उनकी देखभाल की जाएगी । निर्वाण ने बताया कि आज के बदलते पर्यावरण परिपेक्ष में वृक्षारोपण बेहद जरूरी साबित हो रहा है । जलवायु परिवर्तन के चलते पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा हैं । ऐसे में वृक्षारोपण के जरिए जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है । पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ही अजमेर डिस्कॉम में 25000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । इस दौरान विद्युत विभाग पुष्कर के सहायक अभियंता विकास शर्मा, विभाग के जनसंपर्क अधिकारी भानु प्रताप गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुड़िया, सहित विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved