Post Views 11
August 20, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर में राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के भाद्रपद में आयोजित होने वाले मेले के चलते हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। जिसके चलते कस्बे में मेले जैसा माहौल है। ऐसी ही भारी भीड़ में शनिवार को अचानक एक बच्ची अपने मां-बाप से बिछड़ गई । रोती बिलखती बच्ची को देखकर पुष्कर थाने के कांस्टेबल धर्मपाल ने बच्ची से नाम पता पूछने की कोशिश की। जिस पर बच्ची ने अपना नाम नंदिनी बताया पर मां बाप का नाम नहीं बता सकी। इस पर कॉन्स्टेबल धर्मपाल ने भारी भीड़ के बीच बच्ची के मां बाप का पता लगाने की काफी कोशिश की। मोके पर बच्ची के मां बाप के नहीं मिलने के चलते धर्मपाल बच्ची को थाने ले आया और बच्ची की फोटो खींचकर कानून व्यवस्था में तैनात अतिरिक्त जाप्ते ओर ट्रैफिक पुलिस के मोबाइल नम्बर पर फोटो भेज दी । अपनी चार वर्षीय बच्ची की तलाश कर रहे पिता नया गांव तहसील केकड़ी निवासी मस्त राम मीणा ट्राफिक पुलिस के सिपाहीयो के जरिए पुष्कर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने पूछताछ कर बच्ची परिजनों को सौंप दी। घंटों की तलाश के बाद अपनी बच्ची से मिलकर मां-बाप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पिता मस्तराम मीणा ने कॉन्स्टेबल धर्मपाल और पुष्कर पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । गौरतलब है कि भाद्रपद महीने के चलते रुणिचा जाने वाले हजारों श्रद्धालु पुष्कर रुक कर रुणिचा जाते हैं । ऐसे में पुष्कर क्षेत्र में हजारों जातरुओं की मौजूदगी से मेले जैसा माहौल नजर आता है । इन्हीं हजारों श्रद्धालुओं की आवक के चलते पुष्कर पुलिस ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर रखा है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved