Post Views 31
August 20, 2022
धार्मिक नगरी पुष्कर की संवेदनशीलता को देखते हुए सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल की जयपुर में तैनात 89 आरएएफ बटालियन ने जिला पुलिस की सहायता से पुष्कर में फेमलाई जेशन एक्सरसाइज को अंजाम दिया। इस दौरान बटालियन के अधिकारियों ने पुष्कर की जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थितियों, सक्रिय आपराधिक तत्व, पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारियां एकत्रित की। बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विकास बाबू ने बताया कि राज्य पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर इस एक्सरसाइज को अंजाम दिया गया है । एक्सरसाइज के तहत सशस्त्र जवानों ने पुष्कर कस्बे के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा किया । इस दौरे के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में बटालियन के प्रवेश और निकासी के रास्तों का भौतिक जायजा लिया गया । इस जायजे के दौरान करीबन 2 दर्जन से अधिक सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर से गुरुद्वारे तक पैदल रूट मार्च किया । बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विकास बाबू ने बताया कि एमएसेमी ग्रुप ऑडर के तहत एक्साइज को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि अमेरिकी मूल के पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली द्वारा 3 दिन तक पुष्कर में रुक कर रेकी की गई थी । जिसका खुलासा मुंबई हमलों के बाद हुआ था । तब से ही देश की सुरक्षा एजेंसियां पुष्कर को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved