For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126766448
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: क्रिश्चियनगंज थाने का कांस्टेबल 20 हजार की रिश्वत लेते ही चढ़ा एसीबी के हत्थे

Post Views 11

August 20, 2022

परिवादी से मां को एनआई एक्ट में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में मांगी थी 20 हजार रुपये की रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की स्पेशल यूनिट अजमेर इकाई द्वारा शनिवार को कार्रवाई को अंजाम देते हुए क्रिश्चियन गंज पुलिस थाने के कांस्टेबल सुशील कुमार को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी स्पेशल यूनिट अजमेर इकाई के उप अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी के निर्देश पर उपमहानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपर विजन में परिवादी देवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई शिकायत का सत्यापन करने के बाद उनके नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्रिश्चियन गंज थाने के कॉन्स्टेबल सुशील कुमार पुत्र मोहन राम जाट को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने पूर्व में भी परिवादी की माताजी से 15000 रुपये की रिश्वत वसूल की थी। उन्होंने बताया कि परिवादी की माताजी के विरुद्ध जारी 138 एन आई एक्ट में वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार नहीं करने की एवज में कॉन्स्टेबल सुशील कुमार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। बहरहाल आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही उसके आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी भी जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved