Post Views 61
August 20, 2022
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कैंटोनमेंट एरिया कुंदन नगर में मीडियम रेजिमेंट में कार्यरत यूपी निवासी आदेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल अहीर के पास 19 अगस्त को दोपहर में एक फोन आया जिसमें बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड सर्विस से बोल रहे हैं उनके क्रेडिट कार्ड पर एक मंथली सर्विस लगी है जिसे हटाना चाहते हैं तो 4 अंक आएंगे वह हमें बताइए अन्यथा उसका मासिक किराया आपको देना पड़ेगा। इस पर उसने मोबाइल पर आए हुए 4 अंक फोन करने वाले को बता दिए। जिसके बाद उसके अकाउंट से 99 हजार 999 रुपये कट गए। उसे तत्काल अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने बैंक में जाकर कंप्लेंट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करते उसके हड़पे पैसे वापस दिलाने की अपील की है। सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर हनुमान सिंह ने बताया कि परिवादी आदेश कुमार की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की तफ्तीश सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved