Post Views 11
August 20, 2022
संचारक्रांति के जनक भारत के सातवें प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर जवाहर फाउंडेशन द्वारा 200 जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र चौहान ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोई भूखा न सोए संकल्प के तहत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती एवं जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में आगरा गेट, कचहरी रोड, बजरंग गढ़ क्षेत्र में जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर चेतन राज पवार, नवल किशोर शर्मा, रवि शर्मा, भावना चौहान, हेमराज खारोलिया, उमेश शर्मा, विकास चौहान, अशोक सुकरिया, अजीत चौहान, सुमित मित्तल, मेहराज खान, हनुमान प्रसाद आदि उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved