For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126766297
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की तत्परता से 7-8 साल का  बच्चे को सुरक्षित  परिजनों को किया सुपुर्द , |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता के श्याम मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा, सोनार बांग्ला का जताया विश्वास |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: दर्शन से पहले ही थम गई ज़िंदगी: पुष्कर मंदिर मार्ग पर महिला की अचानक मौत |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बूबानिया व नांदला में किया निरीक्षण,गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने जाने जमीनी हालात |  Ajmer Breaking News: अजमेर में निवेश के नाम पर 1.13 लाख की ठगी, लाडपुरा निवासी दोस्त पर आरोप—पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक को पुलिस ने किया डिटेन , |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।  | 

अजमेर न्यूज़: लिंपी डिजीज से पीड़ित गौमाता की सुध लेने की नहीं है किसी के पास फुर्सत

Post Views 11

August 19, 2022

पशु सेवा के नाम पर नगर निगम से करोड़ों रुपए वसूलने वाली संस्था भी हुई गुम

कलयुग में पापियों के तारणहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में शहर भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अजमेर की नगर निगम रामप्रसाद घाट पर बड़ा आयोजन कर रही है। जहां झांकियों का मंचन होगा। कृष्ण और राधा के रूप धरे जाएंगे, रास रचाया जाएगा लेकिन भगवान कृष्ण को सबसे अधिक प्रिय गाय की हालत आज इतनी दयनीय है कि जगह-जगह गायों के मृत शरीर पड़े हैं, बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। बावजूद इसके कोई जनप्रतिनिधि, भामाशाह  और सरकार इनकी सुध नहीं ले रही। नगर निगम ने पंचशील भैरूवाड़ा स्थित सब्जी मंडी जोकि शुरू ही नहीं हो पाई वहां पर लंपी वायरस डिजीज से ग्रसित लगभग 100 गायों को एक बाड़ा बना कर रखा है और वहां उन्हें नगर निगम की ओर से चारा पानी व उनके समुचित देखभाल व इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था को संभालने के लिए वहां मौजूद हैं नगर निगम के कांजी हाउस प्रभारी बृजमोहन सेन जब मीडिया वहां पहुंची तो प्रभारी बृजमोहन सेन भी लाचार दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संसाधनों, साधनों और आर्थिक मदद के यहां गायों का संभालना काफी मुश्किल हो रहा है। इन्हीं गायों में कुछ लंपी बीमारी से ग्रसित हैं तो कुछ स्वस्थ भी हैं। वही इन गायों के बीच कुछ मृत गाय भी है ऐसे में बड़ी देखभाल की जरूरत है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि प्रशासन या भामाशाह इनकी सुध लेने नहीं आ रहा। नगर निगम अपने स्तर पर बेहतर से बेहतर करने का कार्य कर रही है लेकिन वह नाकाफी है। मौके पर मीडिया को वी केयर की अध्यक्ष व एनिमल एक्टिविस्ट डॉ मंजू शर्मा भी मिली जिन से बातचीत के दौरान उनकी आंखों से छलकते आंसू गायों की इस बीमारी के दर्द को बयां कर गए कि आखिर उनके इन हालातों की सुध लेने की फुर्सत किसी को क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मंचों से गौ माता की सेवा के लिए हजारों लाखों रुपए का डोनेशन देने की घोषणा करने वाले आज कहां है। जिस तरह से मनुष्य पर कोविड का कहर बरपा था ठीक उसी तरह गौ माता पर लंपी डिजीज का कहर आया है। उसी तादात में गौ माताओं की मौत हो रही है। लेकिन केंद्र हो या राज्य सरकार या फिर समाज सेवी संस्थाएं उस पैमाने पर गायों की मदद नहीं कर पा रही जिस पैमाने पर कोविड-में इंसानों की मदद की गई थी। पशुओं को बीमारी और क्रूरता से बचाने वाली कथित संस्थाएं भी विदेशी डोनेशन की आड़ में अपना काम चला रही हैं उन्हें हकीकत में गायों की इस परेशानी से कोई सरोकार नहीं।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved