Post Views 11
August 19, 2022
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार रैपिड एक्शन फोर्स की जयपुर से आयी 80 जवानों की बटालियन ने अजमेर जिले के सभी पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा सके। सीओ नॉर्थ छवि शर्मा ने बताया मौजूदा समय में आने वाले त्योहारों और छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों का फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया जा रहा है जिसमें अभी बस स्टैंड पीली खान लोहा खान का फ्लैग मार्च किया है तो वहीं इसके बाद एमडीएस यूनिवर्सिटी राजकीय महाविद्यालय दयानंद महाविद्यालय रामगंज थाना क्षेत्र के दौराई क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के चौरसिया वाजिद का दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह है लोहिया इलाकों का फ्लैग मार्च किया जाएगा। आरएएफ बटालियन के प्रवीण कुमार ने बताया कि अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा तथा बलवाइयों की सूची तैयार की जायेगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा या साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा कि स्थिति निर्मित होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण किया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved