Post Views 11
August 19, 2022
क्रिश्चियनगंज थाना अंतर्गत आजाद नगर कोटडा स्थित हनुमान जनरल स्टोर के संचालक नरेश कुमार ईसरानी ने दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईसरानी ने बताया कि रात 10:30 बजे दुकान के ताले लगाकर घर चले गए सुबह 5:30 बजे लौटे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। जब दुकान में जांच पड़ताल की तो 2 गल्लों में रखें लगभग 12000 की नकदी, निर्मल चाय के दो कट्टे और विनायक चाय का एक कट्टा यानी कुल 30 किलो चाय चोर चुरा कर ले गए। चोरों की यह करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें साफ दिख रहा है कि चोर महिला की ड्रेस पहन कर वारदात को अंजाम देकर चुराया माल कंधे पर लाद कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved