Post Views 11
August 19, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत गांधीनगर में रहने वाले परिवादी महेंद्र सिंह परमार ने शुक्रवार को थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 18 अगस्त को उनके मोबाइल पर एवीवीएनएल से एक टेक्स्ट मैसेज आया कि यदि उन्होंने समय पर बिजली का बिल का भुगतान नहीं किया तो उनका रात साढ़े 9 बजे कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिस पर उन्होंने आए हुए मैसेज में लिखे नंबर पर कॉल किया तो कॉलकर्ता ने उन को झांसे में लेकर उनसे उनके एटीएम नंबर और पासवर्ड हासिल कर लिए और कुछ ही देर में उनके खाते से 27346 रुपये उड़ा लिए। अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद परिवादी महेंद्र सिंह परमार ने रामगंज थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved