Post Views 11
August 19, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत 18 अगस्त को जरिए पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिली की NH- 8 पर आडू जाट होटल के आगे कट के नजदीक राजेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की घटना हुई है। जिस पर रामगंज थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र टांक मौके पर पहुंचे जहां पहले से ही मांगलियावास थाना पुलिस के साथ परिवादी मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि उन्होंने 200 फीट बाईपास जयपुर से किराए पर एक इनोवा कार ली थी, अजमेर क्रॉस करने पर ड्राइवर ने उन्हें टॉयलेट के लिए उतारा और खुद कार लेकर फरार हो गया। कार में उनका लैपटॉप, चार्जर व ट्रांसपोर्ट कंपनी से संबंधित 8 वाहनों की आरसी सहित जरूरी कागजात थे। इस पर रामगंज थाने में मुकदमा नंबर 382 /22 आईपीसी की धारा 379 में दर्ज कर रामगंज थाने के एएसआई होशियार सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved