Post Views 11
August 19, 2022
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की द्वारका नगर शाखा द्वारा अलकनंदा कॉलोनी वैशाली नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री राधा कृष्ण की चैतन्य झांकियों का मंचन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर भक्ति पूर्ण भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। झांकी में श्री कृष्ण भगवान ने अपनी तर्जनी उंगली पर पहाड़ को उठाया हुआ था। कार्यक्रम में समाजसेवी हरीश गिद्वानी,उपमहापौर नीरज जैन, विकास समिति अध्यक्ष विनोद कुमार, ब्रह्मा कुमारी रूपा बहन ब्रम्हाकुमारी आशा ने विधिवत चैतन्य झांकियों का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर बीके रूपा बहन ने बताया कि श्री कृष्ण भगवान ही 16 कलाओं में पूर्ण थे। उन में शारीरिक योग्यता और सुंदरता को आत्मिक बल और पवित्रता तथा दिव्य गुणों की अत्यंत पराकाष्ठा थी। हमारे अंतर्मन में जब अध्यात्म और भक्तिभाव का जागरण होगा तब भगवान श्रीकृष्ण का आगमन होगा। इस मौके पर अलकनंदा कॉलोनी में राधे-राधे की दुकान के पास ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा का शुभारंभ किया गया है जहां पर इच्छुक प्रेमी जन आकर सहज योग का अनुभव कर सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved