Post Views 81
August 17, 2022
16 अगस्त को केकड़ी निवासी परिवादिया मंजू दाधीच ने सिविल लाइंस थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाने के हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ने दर्ज प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादिया मंजू दाधीच 8 अगस्त को रक्षा बंधन पर केकड़ी से अजमेर अपने भाई को राखी बांधने आई थी यहां से वापस केंद्रीय बस स्टैंड पहुंच कर उन्होंने केकड़ी की बस का टिकट लिया और बस में बैठ गई जब केकड़ी में उतरी तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। गायब हुई सोने की चैन का वजन डेढ़ तोला था जिसकी कीमत लगभग 75000 रुपये बताई जा रही है। जिस पर आईपीसी की धारा 379 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश के एएसआई राम सिंह द्वारा की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved