Post Views 51
August 17, 2022
विगत कुछ समय से महिलाओं के प्रति समाज में हो रहे दृष्टिकोण में बदलाव के चलते महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधिक घटनाएं पूरे देश में घटित हो रही है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर द्वारा 17 अगस्त 2021 को एक अनूठी पहल शुरू की गई थी। आईजी एस सेंगाथिर द्वारा अजमेर रेंज में शुरू किए गए स्पीक अप अभियान के अंतर्गत महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं योन दुराचरण के संबंध में सजग रहने और महिला अत्याचारों से संबंधित कानूनों की जानकारी देने के लिए रेंज स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। रेंज के सभी जिलों में आवाज दो अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक रैंक का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। आज इस अभियान के 1 वर्ष संपूर्ण होने पर वर्तमान पुलिस महा निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को अब तक इस अभियान से हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण, व महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास व कार्यवाही काफी सार्थक सिद्ध हुई है और अब तक ऐसे ही मामलों में 30 35 मुकदमों के अंदर सजा का ऐलान भी हो चुका है जिसमें फांसी से लेकर अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा से अपराधियों को दंडित किया जा चुका है। आवाज दो कार्यक्रम की मूल भावना महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं यौन दुराचार के संबंध में सजग रहने व महिला अत्याचार से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान करना है। महानिरीक्षक पुलिस एस सेंगाथिर की पहल पर आवाज दो यानी स्पीक अप अभियान के लिए महिला सुरक्षा हेतु एक ऐप तैयार किया गया इस ऐप पर एक बटन दबाने से ही आपातकाल में महिलाएं व बालिकाओं को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध हो रही है। इसमें उनके परिचितों के नंबर भी जोड़े गए हैं ताकि उन तक भी सूचना पहुंच सके। इस ऐप की सहायता से मुश्किल में फंसी महिला की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आज से इस अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हो रहा है। लक्ष्य कोई अलग नहीं है इसे ही आगे बढ़ाते हुए महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved