Post Views 121
August 17, 2022
वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी विष्णु भाटी के विरुद्ध रास्ते में जबरन रोककर गिरेबां पकड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि वह फूल पंचायत शिव मंदिर भोपा का बाड़ा में बालाजी महाराज को चोला चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरित कर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे थे तभी वहीं का रहने वाला विष्णु भाटी वहां आया और 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने का उलाहना देते हुए मुझसे बदतमीजी की और मेरे गिरेबान पर हाथ डाला साथ ही घूंसा मारा। जिससे उनके चोट आई है जबकि उन्होंने उसे बताया था कि पंचायत कमेटी ने मुझे मेरे पिता के नाम निमंत्रण देकर बुलाया था और वैसे भी मैं एक जनप्रतिनिधि की हैसियत से और कहीं भी आ जा सकता हूं। स्वतंत्रता दिवस में शामिल होना मेरा संवैधानिक अधिकार है। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित पार्षद नरेंद्र तुनवाल का मेडिकल कराकर आरोपी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है, छानबीन की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved