For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170153602
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: ईओ पर काम नहीं करने का आरोप, सांभर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Post Views 21

August 11, 2022

फुलेरा कांग्रेस प्रवक्ता मनोज कुल्हरी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को बताया भ्रष्ट 

कस्बे के फुलेरा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पर कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता मनोज कुल्हरी के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही एक ज्ञापन सांभर तहसीलदार को देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत वार्डवार शिविर लगाने का आदेश देकर जनता के कार्य सरलता से करने का आव्हान अधिकारियों से किया गया था लेकिन जनकल्याण योजनाओं को वर्तमान अधिशाषी अधिकारी के द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण नहीं किया जा रहा साथ ही एक ही कार्य में दो नियम लगाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। एक कॉलोनी में एक व्यक्ति को पट्टा दे दिया जाता है तथा उसी कॉलोनी में दूसरे व्यक्ति को नियम बताकर मना कर दिया जाता है। जनता के द्वारा विरोध करने पर राजकार्य में बाधा की कार्रवाई करने की धमकी दी जाती है। वही फुलेरा अधिशाषी अधिकारी शिकेश कांकरिया ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वह तथ्यहीन हैं। वाजिब कार्य के लिए कभी मना नही हैं लेकिन गलत कार्य नही करूंगा। मेरे द्वारा फुलेरा नगर पालिका में ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद 400 से अधिक पट्टे आवेदकों को दिए जा चुके हैं। किसी भी व्यक्ति का पालिका से सम्बंधित जो भी कार्य हैं वे शीघ्र किये जा रहे हैं। जो लोग विरोध कर रहे है वह केवल राजनीति कर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फुलेरा नगरपालिका की चेयरमैन संगीता अग्रवाल ने बताया की उन्हें इस मामले के बारे में कुछ पता नहीं है मगर विरोध करने का मामला आज सामने आया मैं उसकी जांच पड़ताल करूंगी। मगर जनता जनार्दन कह रहे हैं नगरपालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी दोनों मिलीभगत से जनता के आंख में धूल झोंककर जनता के काम कर रहे हैं।   जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर घर में पट्टा देने का वादा कर रखा है उनके ख्वाब शायद अधूरे ही रह जाए।अधिकारी के मनमानी कार्य पर वॉर्डों के जनता ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved