For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123990484
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: विंग्स यू नीड सोसाइटी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कचहरी रोड में बच्चों को दिलाई हर दिन तिरंगा हर दिल तिरंगा की शपथ

Post Views 31

August 10, 2022

स्कूल के बच्चों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए हुए कई कार्यक्रम

आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में मनाई जा रहे हैं अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर दिन कई देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विंग्स यू नीड सोसाइटी अजमेर द्वारा बुधवार को कचहरी रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए उन्हें हर दिन तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। साथ ही अंग्रेजों से भारत को आजादी किस तरह से मिली यह भी समझाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अंबुज जैन ने बताया कि हर दिन तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान के तहत बच्चों को बताया गया कि तिरंगा सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को याद ना किया जाए। इसे हम हर दिन 24 घंटे दिल में स्मरण करें और अपनी देशभक्ति को जागृत करें।  प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सांखला ने सोसायटी के पदाधिकारियों का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का आभास होना चाहिए और तिरंगे के प्रति हर दिल में सम्मान होना चाहिए  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसे सफल बनाना हम सबका दायित्व है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved