Post Views 11
August 10, 2022
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभारंभ वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए अब तक के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया ,हाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर जिला अजमेर मे 13 मंडल है, व 140 शक्तिकेंद्र व 651 बूथ है, जिसमे से 431 बूथों मे समितिया का गठन किया जा चुका है। सीपी जोशी ने समीक्षा बैठक में संगठन द्वारा हुए अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा लेते हुए समर्पण निधि महाअभियान, बूथ समितियां, मंडलों की संरचना, हर–घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। सी पी जोशी ने मन की बात को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम करने के निर्देश दिये, जिसमे हर कार्यकर्ता की सहभागिता रहे ऐसी योजना बनाने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ-साथ कई रचनात्मक कार्य भी करती है। जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम हो। समाज की सेवा के लिए रक्तदान हो। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान हो। ऐसे सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से अपना सहयोग देता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में कानून व सुरक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार बचाने के लिए अधिकतर समय होटलों से सरकार चला रहे है। ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस समीक्षा बैठक में लिया गया है। बैठक में जिला संगठन प्रभारी बिरमदेव सिंह, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया,उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी,जिला महामंत्री सम्पत सांखला,रमेश सोनी,वेदप्रकाश दाधीच, धर्मेन्द्र गहलोत, अरविन्द यादव,आनंद सिंह राजावत,कंवल प्रकाश किशनानी,सीमा अखावत,नीरज जैन,राजेश शर्मा,जय किशन पारवानी,मनोज डिडवानिया,विकास सोनगरा,राजकुमार लालवानी, अरविन्द दरगड, महेंद्र पाटनी, शम्भु शर्मा, भारती श्रीवास्तव,अंकित गुर्जर,मुकेश खींची,अनीश मोयल,रचित कच्छावा, अनिल आसनानी,अनुभव शर्मा आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved