For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123990464
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा अभियान पूरे परवान पर

Post Views 11

August 10, 2022

क्वीन मैरी बॉइज स्कूल के द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली  

भारत सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अजमेर में भी विभिन्न स्कूलों द्वारा तिरंगा रैली  आयोजित कर भावी पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगें की महत्वता समझाई जा रही है।  इसी कड़ी में बुधवार को क्वीन मैरी बॉइज स्कूल के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।  रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय ओर वंदे मातरम के नारे लगाए और लोगों को सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। फॉयसागर रोड स्थित क्वीन मैरी बॉइज स्कूल की सीनियर टीचर चारु भटनागर ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। गवर्नमेंट के इस अभियान के तहत स्कूल द्वारा बुधवार को तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल अक्षत सिंह चौधरी द्वारा स्कूल परिसर से की गई। तिरंगा रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए रीजनल कॉलेज आनासागर नई चौपाटी पर समाप्त हुई। चारु भटनागर ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने इस रैली के माध्यम से भारत सरकार के 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक किया है। जिससे कि सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बना सकें। इस मौके पर स्कूल के टीचर्स भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved