Post Views 21
August 6, 2022
राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास शनिवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे । जहां उन्होंने सपरिवार जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर जगतपिता ब्रह्मा और वेद माता गायत्री की आरती उतारी । इसके बाद सरोवर पर पहुंचकर व्यास ने सरोवर की पूजा अर्चना की । व्यास ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बताया कि पूरे देश से आने वाले धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था है जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में है । प्रदेश की गहलोत सरकार मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर प्रयास कर रही है । जल्द ही मंदिर पौराणिक ढांचे को मजबूत किया जाएगा । व्यास ने राज्य के मानव अधिकार स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि मानव अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की पालना भी होना जरूरी है । तभी मानव अधिकारों के उद्देश्यों की पूर्ति संभव हो सकती है । उन्होंने आगामी 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस का हवाला देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत होकर भाग लेना चाहिए । इस दौरान उनकी सुरक्षा में संदीप चौधरी तहसीलदार पुष्कर , पुष्कर थाना प्रभारी महावीर शर्मा मय जाब्ता मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved