For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122494563
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर समाचार पत्र वितरक संघ के ढाई सौ होकर्स को समाजसेवी हरीश गिद्वानी ने बांटे रेनकोट

Post Views 11

August 6, 2022

सर्दी,गर्मी, बारिश में अल सुबह उठकर घरों पर अखबार बांटने वाले हॉकर्स की समझी पीड़ा, हॉकर्स ने जताया आभार

जन सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरीश गिद्वानी ने अपने कार्यालय पर अजमेर समाचार पत्र वितरक विकास समिति से जुड़े शहर के 250 हॉकर्स को बरसात के मौसम में बचाव के लिए रेनकोट बरसाती का वितरण किया। हरीश गिद्वानी ने बताया कि वह अजमेर समाचार पत्र वितरक विकास समिति के एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे। जहां उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि अल सुबह 4 बजे उठकर गर्मी सर्दी और बरसात में समाचार पत्र वितरक अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के घरों और दुकानों पर अखबार पहुंचाते हैं, लेकिन उनके बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उन्हें विचार आया कि बारिश का मौसम अभी 3 माह और चलेगा लिहाजा उन्हें बारिश से बचने के लिए रेनकोट दिए जाएं। इसलिए आज 250 रेनकोट वितरित किए गए हैं। भविष्य में 15 से 20 अगस्त के बीच होकर्स और उनके परिवार जनों के लिए मेडिकल हेल्थ कैंप भी लगाएंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्हें जो भी सहायता की आवश्यकता होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।अजमेर समाचार पत्र वितरक विकास समिति के अध्यक्ष अश्वनी बाजपेई ने जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश गिद्वानी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 40 - 45 सालों में किसी ने भी उनकी पीड़ा को नहीं समझा ।वह  लगातार अखबारों से जुड़ कर प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठकर घर घर जाकर अखबार बांटते हैं लेकिन उनकी परेशानी समझने वाला कोई नहीं है। नाम मात्र कमीशन मिलता है उसी से घर परिवार का गुजारा करना पड़ता है। ऐसे में समाजसेवी जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश गिदवानी और वरिष्ठ पत्रकार एसपी मित्तल ने उनकी परेशानी को समझा और उनके लिए यह सहायता उपलब्ध कराई है।जो बेहद सराहनीय प्रयास है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved