Post Views 61
August 6, 2022
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत नवाब का बेड़ा में रहने वाली परीवादिया पिंकी साजनानी ने 5 अगस्त को क्लॉक टावर थाने पर उपस्थित होकर धोखाधड़ी के मामले में एक मुकदमा दर्ज कराया। थाने के हेड कांस्टेबल भरत सिंह ने दर्ज प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादिया पिंकी सजनानी ने अपने भाई भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिस पर आईपीसी की धारा 420, 384 और 379 में मुकदमा दर्ज कर एएसआई धर्मपाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया कि पिंकी साजनानी के भाई भाभी ने उसके बैग से बैंक ऑफ इंडिया का चेक चुरा लिया और उसमें 30 लाख रुपये भरकर निकाल लिए। इस धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण पर जांच और अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved