Post Views 11
August 6, 2022
आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र द्वितीय ए के सिंह ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 से हाथों में तिरंगा लेकर बल के जवान आनासागर चौपाटी नई चौपाटी से मित्तल अस्पताल तक रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता का संदेश देने के लिए निकले उनके साथ सीआरपीएफ के बेंड देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों के साथ शहर वासियों में देशभक्ति का जज़्बा जगाता चल रहा था। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा शहर वासियों को अपने घर प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved