Post Views 11
August 5, 2022
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी ने शुक्रवार को अजमेर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित संस्थाओं एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। पारधी के साथ चर्चा में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों से सम्बन्धित समस्याओं एवं उनके समाधान पर मंथन किया गया। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयर ने अस्थाई कार्मिकों का न्यूनतम मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग की। वाल्मिकी समाज के जिला अध्यक्ष ने सफाईकर्मियों की भर्ती तथा खाद्य सुरक्षा से जोड़ने की आवश्यकता भी बताई। अपना थिएटर संस्था के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर शोध आधारित तैयार किये गये ड्राफ्ट को पारधी के सुपुर्द किया गया। मंजरी फाउण्डेशन के रमेश यादव ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़,, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर, नगर निगम की उपायुक्त श्रीमती सीता वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा एवं अभिषेक गुप्ता, संजय सांवलानी, विशाल सिंह, रामदयाल एवं राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के भगवान सहाय शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं एवं एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved