Post Views 11
August 5, 2022
आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 द्वारा फाई सागर रोड स्थित ग्रुप केंद्र 2 से शुक्रवार सुबह तिरंगा रैली निकाली गई। उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र द्वितीय ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 से मोटरसाइकिल पर तिरंगा लेकर बल के जवान आनासागर चौपाटी, वैशाली नगर, बजरंगढ़ चौराहा, फवारा चौराहा, पुलिस चौकी फाई सागर रोड होते हुए वापस से ग्रुप केंद्र दो पर पहुंचे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा शहर वासियों को अपने घर प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved