Post Views 11
August 5, 2022
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत बीती रात डिसूजा बिल्डिंग नेशनल स्पोर्ट के पास मार्टिंडल ब्रिज के नीचे कुबेर होम्योपैथिक मेडिकल की शॉप को चोरों ने निशाना बनाकर गल्ले में रखी सवा लाख रुपए की नगदी सहित दो ढाई हजार रुपये की अन्य नगदी व चांदी के सिक्के सहित तीन बीपी मॉनिटर मशीन चुरा ली और फरार हो गए। दुकान मालिक सुभाष शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह कल दुकान का शटर पर ताले लगाकर गए थे। आज लौटे तो दुकान पर ताले लगे हुए थे लेकिन उनके हुक कटे हुए थे। उन्होंने बताया कि पास में मुथूट फाइनेंस के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है जिसमें स्विफ्ट कार के अंदर तीन चार लोग आते हैं और शटर के हुक काटकर दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है और मुकदमा दर्ज करा दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved