Post Views 61
August 5, 2022
प्रदेश के कई जिलों में फैला लंमपी वायरस अब धीरे-धीरे अजमेर में भी पैर पसार रहा है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा गायों में इसके संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिस से बचाव के लिए समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा आगे आए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह इस वायरस के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतें और उनकी ओर से जो टीम गठित की गई उसे फोन करके टीके लगवाए। हालांकि अभी तक लंबी वायरस का कोई टीका उपलब्ध नहीं है लेकिन बीमारी से पहले गोट फॉक्स नाम से टीके लगाए जा रहे हैं और जिन गायों में लंमपी वायरस है तो उन गायों का अलग तरीके से इलाज किया जा रहा है। समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने सर्वेश्वर नगर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर गायों को टीके लगवाए और लोगों को जागरूक किया। टीम में शामिल शक्ति सिंह राठौर ,लोकेन्द्र सिंह ,रविंद्र सिंह और कुलविंदर सिंह ने भी अपील की है कि वह बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए अपने जानवरों का वायरस से बचाव करें और यदि कोई दिक्कत हो तो जो नंबर जारी किए गए हैं उन पर कॉल करके समस्या से अवगत कराएं। पूरे प्रदेश में गायों के साथ-साथ अब धीरे-धीरे कुछ हद तक बकरी और भैंस सहित अन्य जानवरों में भी इस बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए पशुपालकों को विशेष सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved