Post Views 11
August 5, 2022
अलवर गेट थाना अंतर्गत भजन गंज में रहने वाली शिक्षिका ऋतु जैन ने 13 जुलाई को सिविल लाइंस थाने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि वह किशनगढ़ में शिक्षिका है भजन गंज से अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय तक अपने एक्टिवा स्कूटर से आती है और अदालत के गेट नंबर 4 के पास अपना एक्टिवा खड़ा करके बस द्वारा किशनगढ़ जाती है। 13 जुलाई को वह अपना एक्टिवा खड़ा करके गई थी वापस लौटी तो एक्टिवा वहां से नदारद था। ऋतु जैन द्वारा दर्ज की गई चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और सीओ नार्थ छवि शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसने सीसीटीवी फुटेज और आ सूचनाओं के संकलन के आधार पर पाली से रायपुर पाली निवासी देवेंद्र भाटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया इसके अलावा उसने और भी वाहन चोरी की कई वारदातें कबूल की है। अनुसंधान अधिकारी एएसआई सुआ लाल ने बताया की आरोपी का मेडिकल कराकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही चोरी किया गया स्कूटर बरामद किया जाएगा व अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा भी होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved