Post Views 11
August 5, 2022
शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में अम्बे माता मंदिर कमेटी की ओर एक गोदरेज कम्पनी का नया फ्रिज नए बने ऑपरेशन थियेटर में जन सहभागिता संकल्प के तहत सप्रेम भेंट किया गया। अंबे माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश टंडन ने बताया कि जिस तरह से रात दिन संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के चिकित्सक संभाग भर से आने वाले मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं इसी तरह से चिकित्सकों की सेवा के लिए अंबे माता मंदिर कमेटी सदैव तत्पर रहती है। अस्पताल के द्वारा जब भी किसी जरूरत व आवश्यकता वाली वस्तु की डिमांड की जाती है तो उसे तत्काल पूरा करने के लिए कमेटी प्रयास करती है और जल्द से जल्द उपलब्ध कराती है। इसी तरह नई ओटी के लिए आज एक फ्रिज भेंट किया गया है। भविष्य में यदि और किसी चीज की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर श्याम मूंदड़ा , डाक्टर बुनकर , डाक्टर शिवाजी विधार्थी और थिएटर के नर्सिंग स्टाफ को मां अंबे की चुनरी व मां अंबे का चित्र भेंटकर सभी का स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से सचिव संदीप गौड , करण सिहं , अमित चौहान , नीतू पारिख , ऐरी और गौरव दाधिच आदि ने नर्सिंग स्टाफ की मांग पर जगत जननी मां अंबे के चित्र मय फ्रेम अस्पताल के सभी वार्डों व ऑपरेशन थियेटर में लगाए । माता रानी के आशीर्वाद से आज का कार्यक्रम बहुत ही सुखद वातावरण में सम्पन्न हुआ ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved