Post Views 11
August 5, 2022
देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार की कथित जन विरोधियों नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में डाक बंगले पर एकत्रित हुए ओर यहां से रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन व नारेबाज़ी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचें। यहां महंगाई ओर बेरोजगारी के विरोध में 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया। निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक वस्तुओं पर मनमाना जीएसटी लगाने के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से देश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोग खासे परेशान हैं, इस भीषण महंगाई में वह अपने बच्चों को कैसे पढ़ाएं और क्या खिलाए इस बात की चिंता होने दिन रात सताती रहती है आमदनी चवन्नी, खर्चा रुपैया वाली कहावत इस भाजपा सरकार ने साबित कर दी है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कक्ष के बाहर चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई तो वही कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जेल जाने के लिए गिरफ्तारियां भी दी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांव ढाणियों से आए पशुपालक और दुग्ध उत्पादकों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी एवं स्वेत क्रांति की आय में कटौती के विरोध में जिले के कांग्रेसियों द्वारा 2 घंटे तक धरना एवं प्रदर्शन किया क्योंकि भारत सरकार द्वारा आटे, दाल के साथ दही, लस्सी ओर छाछ पर भी 5% GST लागू किया गया है, एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी पशुपालकों की आमदनी 2022 तक दुगनी करने की घोषणाए करते हैं, दूसरी तरफ किसानों द्वारा उत्पादित की जाने वाली छोटी-छोटी वस्तुओं पर भी बेतहाशा टैक्स लगा देते हैं इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved