Post Views 11
August 5, 2022
अजमेर नगर निगम के दल ने निगम सचिव पुरुषोत्तम पंवार के नेतृत्व में शुक्रवार को अजमेर शहर में अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए जहां पड़ाव में 2 दिन छुट्टी के दौरान निर्मित की गई प्याऊ को जेसीबी से धराशाई किया गया तो वही अवैध तरीके से बिना अनुमति किए गए व्यवसाय के निर्माण को सीज कर दिया गया। निगम सचिव पुरुषोत्तम पंवार ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी तरह का भी निर्माण करना है, तो निगम से स्वीकृति लेकर ही निर्माण करें। पंवार ने बताया कि पिछले शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन पड़ाव स्थित मुख्य चौराहे पर बिना परमिशन के अवैध तरीके से प्याऊ का निर्माण किया गया था। निर्माण को रोकने के लिए JEN को भी भेजा गया बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रहा और प्याऊ को पूरी तरह से निर्मित कर दरवाजे खिड़कियां लगाकर बोर्ड लगा कर उस पर ताला लगा दिया गया। दो-तीन दिन से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही खबरों के बाद जिला और निगम प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह कार्रवाई को अंजाम देकर पड़ाव में मुख्य चौराहे पर निर्मित प्याऊ को जेसीबी के माध्यम से तोड़ कर धराशाई कर दिया।जिससे कि आमजन को आवागमन और यातायात मैं किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो।नगर निगम के सचिव पुरुषोत्तम पंवार ने आमजन से अपील की है नगर निगम से स्वीकृति लिए बिना अवैध तरीके से कोई भी निर्माण ना करे।अगर कोई बिना स्वीकृति के निर्माण करता है, तो निगम उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई को अंजाम देगा। इस कार्रवाई के पश्चात दूसरी कार्रवाई पुष्कर रोड पर नंदिनी पैलेस के सामने अंजाम दी गई जहाँ लंबे समय से लंबित चल रहे प्रकरण में व्यवसायिक निर्माण को सीज कर दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved