For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121802414
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: आरपीएससी अमरदीप कॉलोनी स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

Post Views 11

August 4, 2022

मंदिर में जन सहयोग से विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की कि प्राण प्रतिष्ठा 

आरपीएससी अमरदीप कॉलोनी स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पूर्व में निर्मित मंदिर में वैसे तो सभी देवी देवताओं की मूर्तियां विराजित है लेकिन जो स्थान रिक्त था उसमें जनसहयोग से तोलाराम जी द्वारा खाटू श्याम बाबा, नरेश जेसवानी द्वारा राम परिवार और कमलेश जी द्वारा भैरव बाबा व मां शीतला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। इस धार्मिक आयोजन से पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मूर्तियों को क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। तत्पश्चात मंदिर पहुंचकर हवन यज्ञ के साथ पंडित गोवर्धन के आचार्यत्व में विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आरपीएससी अमरदीप कॉलोनी संस्था के अध्यक्ष आनंद माथुर व संगीता जेठवानी ने बताया कि मंदिर में अब सभी देवी देवताओं की मूर्तियां विराजित है। यह क्षेत्र का विशाल मंदिर है जिसमें कॉलोनी के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। यंहा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र चौहान पंचम के सानिध्य व सहयोग से आज खाटू श्याम बाबा, राम दरबार, शीतला माता और भैरव बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा है। शाम को आरती के पश्चात कॉलोनी वासियों के लिए भोग प्रसादी का आयोजन भी किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved