Post Views 61
August 4, 2022
झुलसाने वाली गर्मी और उमस के बाद आखिर मानसून की बारिश ने गुरुवार को अजमेर वासियों को कुछ राहत जरूर दी। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई ओर शहर के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। रुक रुक कर ही सही आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने अजमेर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे दी। लोग इस बारिश का मजा लेने के लिए सड़कों पर निकले तो वही जलभराव की समस्या से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। शहर में हुई झमाझम बारिश के चलते जेएलएन अस्पताल मार्ग सावित्री कॉलेज मार्ग पर जलभराव हुआ तो वही अलवर गेट थाना और कोर्ट परिसर भी बारिश के पानी से लबालब हो गया। लोगों ने बताया कि जल है तो कल है पानी की बहुत जरूरत है। ऐसे में बारिश सुकून देने वाली होती है लेकिन अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों की वजह से परेशानी ज्यादा हो रही है। स्मार्ट सिटी के तहत अजमेर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों की वजह से जगह जगह खड्डे होने और उनमें पानी भरने की समस्या से शहर वासियों को दो-चार होना पड़ा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved