For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121802414
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: फॉय सागर रोड चामुंडा माता मंदिर पर 5 अगस्त को भरेगा विशाल मेला

Post Views 181

August 4, 2022

मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर खड्डे और जलभराव की समस्या का निवारण करने का बीड़ा उठाया चामुंडा नवयुवक मंडल ने

फॉय सागर रोड पर अरावली पहाड़ी पर लगभग 13 सौ फिट की ऊंचाई पर प्राचीन चामुंडा माता मंदिर स्थापित है। जहां परंपरागत मेले का आयोजन 5 अगस्त को होगा। इस मेले में देश भर से हजारों माता भक्त मां चामुंडा की आराधना करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लंबे समय से फॉय सागर रोड की सड़क खुदी पड़ी है, जगह-जगह खड्डे हैं, जिनमें जलभराव हो रखा है। माता भक्तों को मंदिर आने में कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए लंबे समय से स्थानीय विधायक, सरपंच और जिला प्रशासन से आग्रह करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर चामुंडा माता मंदिर नवयुवक मंडल ने सड़क को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया और अपने स्तर पर सड़क पर मिट्टी और रोड़ी डालकर उसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया।

चामुंडा नवयुवक मंडल के शक्ति सिंह रावत ने बताया कि जब कोई सुनवाई नहीं कर रहा तो भक्तों को परेशानी ना हो इसलिए नवयुवक मंडल ने इस सड़क को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है। सड़क पर जेसीबी की सहायता से मिट्टी और रोड़ी डाल कर समतल बनाया जा रहा है। चामुंडा माता मंदिर पर 4 अगस्त की रात को माता का भव्य जागरण होगा और 5 अगस्त को विशाल मेला भरेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved