For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121802744
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: फ़्लाइइंग बर्ड्स सोसाइटी  ने सावन में खास बच्चों के साथ मनाई पिकनिक

Post Views 11

August 4, 2022

चाचियावास स्थित मीनू मनोविकास स्कूल में स्पेशल बच्चों के साथ विभिन्न खेल और मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ प्रसादी का उठाया लुत्फ

फ्लाईंग बड्रर्स सोसाइटी ने गुरुवार को मीनू मनोविकास स्कूल चाचियावास के खास बच्चों और उनके गुरूजनों के साथ पिकनिक मना कर विशेष बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्थापिका अम्बिका हेडा ने बताया कि फ्लाईंग बड्रर्स अपनी सावन की पिकनिक हमेशा खास बच्चों के साथ ही मनाता है। इस बार मीनू स्कूल के खास बच्चों और शिक्षको के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया। मीनू स्कूल में बच्चों को किस तरह प्रशिक्षत किया जाता है, कैसे उन्हें उनके पैरों पर खड़े होने और जीविका चलाने योग्य बनाया जाता है। कैसे उनके हुनर को उनकी कार्य करने की क्षमता को पहचानकर उन्हें उसी कार्य में दक्ष किया जाता है। सर्वप्रथम उन्हें कैसे इन कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाता है, उसके लिये वृतचित्र डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म के माध्यम से राकेश कुमार कौशिक निर्देशक व क्षमा.आर. कौशिक, सचिव व मुख्य कार्यकारी ने स्कूल में प्रशिक्षण और बच्चों के विकास के लिये किये जाने वाले कार्यो से अवगत करवाया। यह फ़िल्म स्कूल द्वारा फ्लाईंग बड्रर्स के सदस्यों के लिये तैयार की गई। पिकनिक हो और हाउजी और गेम ना हो तो पिकनिक पूरी नहीं होती। संस्था के सदस्यों और स्कूल शिक्षकों और स्टाफ सभी ने एक परिवार की तरह हाउजी और गेम खेलें। गेम और हाउजी में खास बच्चों द्वारा बनाये सामान उपहार में दिये गये। बच्चों के लिये रिंग गेम और ग्लास पिरामिड को बॉल से गिराओ गेम भी रखे गये। दोनो गेम में ड्राईग किट और पैंसिल बॉक्स उपहार में जय लोढ़ा और मंजना नवाल द्वारा दिये गये।स्केटिंग के बच्चों को संस्था सदस्यों द्वारा पानी की बोतल उपहार स्वरूप दी गई। सावन सबसे उत्तम समय है पेड़ पौधे लगाने के लिये और वो भी ऐसी जगह जहां उनकी देखभाल हो सकें तो पेड़ लगाना सफल हो जाता है। फ्लाईंग बड्रर्स द्वारा 22 पौधे स्कूल परिसर की बाउण्ड्री पर लगाये गये, जिनमें 6 फीट की ट्रीगार्ड लगाये गये और फ्लाईंग बड्रर्स की प्लेट भी लगाई गई। सभी ट्रीगार्ड पर संस्था की बहनों ने चुन्नीयां बांध कर पेड़ो की सुरक्षा सुनिश्चित की। ट्रीगार्ड नीलू गुप्ता द्वारा अपनी देखरेख में तैयार करवाये गये। संस्था द्वारा सभी बच्चो और शिक्षकों के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। दाल, बाटी, चूरमे का बच्चों ने लुफ्त उठाया और बहुत प्रसन्नता से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अंजू जाजू, दीपा हेडा, सुमन भाटी, शिल्पा डागा, विजय लक्ष्मी बाकलीवाल, अंजू सोनी, पूर्णिमा मालू, दीपक सैन, नेहा अरोड़ा, सीमा माहेश्वरी, मिली बाहेती, रितु मुरक्या, संगीता सोमानी, पारूल भार्गव ने अपना  योगदान दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved