For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121882262
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: मां के आकस्मिक निधन पर इकलौती बेटी ने विधि विधान से किया अंतिम संस्कार

Post Views 11

August 3, 2022

इकलौती बेटी अनुष्का भट्टाचार्य ने मृत्यु उपरांत अर्थी को कंधा देकर मां को दी मुखाग्नि

वैशाली नगर शांतिपुरा में रहने वाली श्रीमती रंजना भट्टाचार्य का बुधवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती रंजना भट्टाचार्य के कोई बेटा नहीं होने के चलते उनकी बेटी अनुष्का भट्टाचार्य ने उनके अंतिम संस्कार के क्रिया कर्म को पूर्ण करते हुए जहां उनकी अर्थी को कंधा दिया तो वही शमशान पहुंचने पर विधि विधान के साथ क्रिया कर्म करते हुए अपनी मां की अंतिम इच्छा अनुसार उन्हें मुखाग्नि भी दी। अनुष्का भट्टाचार्य ने बताया कि मेरी मां ने कभी भी मुझे बेटी नहीं समझा, बेटे की तरह ही पाला है तो फिर ऐसे में बेटे की कमी मां को महसूस क्यों हो। मां की इच्छा भी थी कि उनका अंतिम संस्कार उनकी बेटी के द्वारा ही किया जाए। उसी इच्छा को पूर्ण करते हुए आज समाज की कुरीतियों और प्रथाओं को दरकिनार कर उन्होंने अपनी मां के सभी अंतिम क्रिया कर्म को पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया है। इसमें उनका परिवार और समाज भी उनके साथ खड़ा हुआ है। बंगाली समाज के लोगों की मौजूदगी में अनुष्का भट्टाचार्य ने आतेड़ छतरी योजना मुक्तिधाम में अपनी मां को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। होरिजोन हिंद न्यूज़ परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के साथ शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस प्रदान करने के लिए प्रभु परमपिता से प्रार्थना करता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved