Post Views 11
August 3, 2022
प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के चलते अब प्रदेश की सरकार स्कूलों ओर कॉलेजों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही हैं । पुष्कर के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को अजमेर पुलिस लाइन से आई प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी द्रोपदी ने कन्या विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया । प्रशिक्षक महिला पुलिसकर्मी द्रौपदी ने बताया कि बालिकाओं को सोशल मीडिया के जरिए, रोजाना की दिनचर्या, घरेलू प्रताड़ना जैसे मामलों में सहायता लेने के लिए महिला गरिमा सुरक्षा हेल्पलाइन के 112 और 109 नंबरों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध करवाई। बालिकाओं को बताया गया कि हेल्पलाइन के जरिए मदद मांगने पर महिला पुलिस कर्मी द्वारा विशेष मदद दी जाएगी । इस दौरान मौजूद बालिकाओं को किस प्रकार आत्मरक्षा की जाए ऐसी तकनीकों का डेमोंसट्रेशन करवाकर प्रशिक्षण दिया गया । आखिर में विद्यालय प्राचार्य और अध्यापकों ने अजमेर से आई प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की टीम का आभार जताया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved